खड्ड परीक्षा केंद्र में पकड़े चार नकलची

संतोषगढ़ (ऊना)। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में सोमवार को जमा दो सूचना एवं प्रौद्योगिकी विषय की परीक्षा में उपनिदेशक उच्च शिक्षा आरसी टबयाल एवं उनकी टीम के सदस्यों जनकराज, विजय अत्री, शशि कुमारी ने तीन परीक्षा केंद्रों का बेहड़-जसवां, सलोह एवं खड्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। टीम ने खड्ड परीक्षा केंद्र में चार छात्रों को नकल करते पकड़ा।
प्रवक्ता विजय कुमार शर्मा पर आधारित टीम के सदस्यों नीलम जसवाल, सतपाल वर्मा, शशिपाल ने अंबोटा, घनारी एवं दौलतपुर चौक स्थित परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण किया। प्रवक्ता प्रदीप सिंह पर आधारित टीम के सदस्यों सतिंद्र कौशल, राजेश कुमार, अश्वनी कुमार ने नंगड़ा, संतोषगढ़ कन्या एवं बाल, बसदेहड़ा एवं टक्का स्थित परीक्षा केेंद्रों की भी जांच की। प्रवक्ता सुरेंद्र कौंडल पर आधारित टीम में शामिल सदस्यों विजेंद्र ठाकुर, दीपशिखा एवं अश्वनी कुमार ने चड़तगढ़, हरोली एवं दुलैहड़ के परीक्षा केंद्र जांचे। आरंभिक शिक्षा उपनिदेशक निर्मल रानी के नेतृत्व में गठित टीम के सदस्यों प्रवक्ता संजीव कटवाल, अंजली, चमन लाल ने पांच परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। टीम ने कलोह, अंबोटा, मरबाड़ी, जोह एवं भद्रकाली के परीक्षा केंद्रों की भी जांच की। एसडीएम अंब अशोक चौहान पर आधारित टीम के सदस्यों हरभजन सिंह, अरविंद राय, राजीव कुमार एवं संजीव कुमार ने बेहड़-जसवां, दयाड़ा एवं धुसाड़ा के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। तहसीलदार अंब मनोज कुमार पर आधारित टीम के सदस्यों दिनेश कौंडल, संगीता शर्मा, गुलजारी लाल, यशपाल ने मुबारिकपुर, बेहड़जसवां एवं ठठल के परीक्षा केंद्रों में दबिश दी।

Related posts