
पालमपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र पालमपुर के नगरी जोन के भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से चचियां में सांसद आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान सांसद ने कहा कि कोरोना काल में सांसद निधि नहीं मिल पाई थी। मगर जैसे ही पिछले वर्ष से सांसद निधि मिलना शुरू हुई है, उसका आवंटन किया जा रहा है।
इस दौरान पंचायतों से आए महिला मंडल सदस्यों और पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याएं भी सांसद के समक्ष रखीं। इनमें से कुछ का निवारण सांसद ने मौके पर ही किया गया, जबकि कुछ का शीघ्र निवारण करने का आश्वासन दिया। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर चचियां की प्रधान जगतंबा पंकज सहित स्थानीय लोगों ने सांसद का स्वागत किया। इस दौरान सांसद द्वारा गोद ली गई राख पंचायत की प्रधान अनु देवी ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर नगरी जोन की सभी पंचायतों के प्रधान जगतंबा पंकज चचियां, अनु देवी राख, संजय कुमार दराटी, प्रवीण कुमार डाढ़, सतीश भट्ट कुश्मल भगोटला, उप प्रधान शेर सिंह दराटी, संजय भट्ट बड़सर, राजेश गुलेरिया राख, कुलदीप राणा भगोटला सहित कई लोग मौजूद रहे।
