
क्वेटा: पाकिस्तान के क्वेटा में 100 टन से अधिक बम बनाने की सामग्री मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बलूचिस्तान की राजधानी में जो विस्फोटक मिला है उस तरह की सामग्री का इस्तेमाल शहर के इस साल की शुरूआत में हुए विस्फोटों में भी हुआ था जिसमें 120 से अधिक लोग मारे गए थे।
सुरक्षा बलों ने क्वेटा के जिस वेयरहाउस से यह सामग्री बरामद की है वह क्षेत्र अत्यंत्र संवेदशील क्षेत्रों में शामिल है। वेयरहाउस से जो 100 टन विस्फोटक बरामद हुआ है उसमें पोटाशियम क्लोरेट क्लोलाइड, अमोनियम क्लोराइड. सल्फर तथा विस्फोट करने वाले उपकरण बरामद हुए है।
