
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फार डिसएबल की टीम में मनाली के संजय ने जगह बना ली है। प्रदेश की टीम में चुने गए 15 सदस्यों में मनाली के संजय का नाम भी शामिल है। संजय 15 से 25 नवंबर तक होने वाली अक्षम क्रिकेट राष्ट्रीय सीनियर टूर्नामेंट में शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता में देश भर की 12 टीमें भाग ले रही। संजय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु कमल नयन पराशर को दिया है। संजय कुल्लू के ढालपुर स्थित हाइलैंड क्रिकेट क्लब में प्रशिक्षण ले रहे थे। संजय ने प्रदेश क्रिकेट संघ और टीम के कप्तान संगीत चौहान का भी आभार जताया है।
