कोलंबिया में विमान दुर्घटना में पायलट की मौत

कोलंबिया में विमान दुर्घटना में पायलट की मौत

बगोटा: दक्षिणी कोलंबिया में नशीले पदार्थ कोका की फसल उखाडऩे के लिए अभियान में निकले विमान के कल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक अमेरिकी पायलट की मौत हो गई तथा सहायक पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने अपना नाम उजागर न करते हुए रायटर को बताया कि प्राथमिक सूचनाओं के मुताबिक क्वेटा प्रांत में मोनटानिटस के समीप यह विमान किसी तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह इलाका कोलंबिया के विद्रोही समूह रिवोल्यूशनरी आम्र्ड फोर्स का गढ़ माना जाता है। हादसे में पायलट की मौत हो गई जबकि उसका साथी पायलट घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घटना पर टिप्पणी के लिए अमेरिकी दूतावास से तत्काल संपर्क नहीं हो सहा है। उल्लेखनीय है कि कोलंबिया ने वर्ष 2000 से अमेरिका के सहयोग से नशीले पदार्थों के व्यापार के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।

Related posts