
ऊना। क्षेत्र के कोटकलां में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर खूनी जंग हो गई। वारदात में दो गुटों ने एक दूसरे पर जमकर तेज हथियारों से हमला बोला। इसमें एक युवती सहित 8 लोग बुरी तरह लहूलुहान हो गए, जिन्हंे घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कोटलां निवासी दो गुटों में जमीनी विवाद को कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामले ने खूनी रूप धारण कर लिया। दो गुटों ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोेल दिया, जिसके हाथ जो आया, उससे हमला कर दिया। वारदात में दोनों पक्षों की ओर से डंडों एवं तेजधार हथियारों से जमकर प्रहार किए। इसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए हैं। इसके तुरंत बाद घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का इलाज चल रहा है। एसपी खुशहाल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रास केस दर्ज कर लिया है।
