कोटखाई में लगी सेब प्रदर्शनी

कोटखाई (शिमला)। एसबीआई कोटखाई शाखा की ओर से सेब की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें करीब डेढ़ सौ बागवानों ने भाग लिया। इस दौरान रॉयल डिलीशियस, टॉप रेड, वांश डिलीशियस, रेड चीफ , ओरगन सपर, सुपर चीफ, स्कारलेट स्पर, वाशिंगटन स्पर, अर्ली रेड, गोल्डन डिलीशियस, स्कारलेट गाला, गैल गाला, रॉयल गाला सेब प्रदर्शनी में लगाए गए। इसके अलावा नाशपाती की भी विभिन्न किस्मों को भी प्रदर्शनी में रखा गया। इस मौके पर रावमापा (कन्या) कोटखाई तथा डीएवी स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इसके बाद शिमला से आए एसबीआई के उपमहाप्रबंधक अमुल्य कुमार और डॉ. वेद प्रकाश ने विभिन्न किस्मों में विजेता बागवानों को पुरस्कार बांटे। इसमें रायल डिलीशियस में अयुशी, औरचड़ टॉप रेड में प्रेम सावंत, वांश डिलीशियस में नरेश, पॉल नाईजर में राम लाल चौहान, रैड फियुजी में मोती लाल चौहान, रेड चीफ में प्रेम चौहान, ओरगन स्पर में राज पाल चौहान, सुपर चीफ में प्रेम चौहान, स्कारलेट स्पर में मोती लाल चौहान, ऐस स्पर में मोहित धरमैईक, वाशिंगटन स्पर में प्रेम सावंत, अर्ली रेड वैराइटी में डीपी जस्टा, गोल्डन डिलीशियस में विरेंद्र तांस्टा, स्कारलैट गाला में नरेश और नाशपाती में बागड़ा के नीरज ठाकुर, किवी में कोटखाई के मोही राम वर्मा, वॉलनेट में रावेंद्र चौहान को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस मौके पर सेब की गुणवत्ता की जांच बागवानी विशेषज्ञ डॉ. बीएस ठाकुर, एमएस मनकोटिया और डॉ. एनसी शर्मा ने की। यह जानकारी कोटखाई शाखा प्रबंधक केके धर और विराजमान नेगी ने दी।

Related posts