

बस अड्डे पर नशे में टल्ली युवती का हंगामा
हिमाचल के जिला ऊना स्थानीय बस अड्डे पर देर शाम नशे में धुत एक युवती ने कुछ ऐसी हरकतें की कि देखने वाले भी हैरान रह गए। युवती की हरकतों को देख बस अड्डे पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
इतना ही नहीं, युवती ने बस अड्डे पर लोगों से गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी। युवती की हरकतों को देख लोग दंग रह गए और इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य एक व्यक्ति को भी काबू किया गया है। पुलिस ने दोनों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है।
कॉकटेल पार्टी के बाद बसअड्डे पर युवती का हंगामा

युवती का चाचा भी निकला फर्जी
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम बस अड्डे पर यह युवती नशे में धुत होकर घूम रही थी और आते-जाते लोगों से जोर-जोर से गाली-गलौज कर रही थी। मामला उस समय काफी गरमा गया, जब सरेआम युवती बस अड्डे पर आपत्तिजनक हरकतें करने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवती की पूछताछ करनी चाही, तो एक व्यक्ति ने अपने-आपको युवती का चाचा बताया।
जब पुलिस ने गहनता से जांच की, तो पता चला व्यक्ति की कोई भतीजी नहीं है। उसके बाद पुलिस व्यक्ति सहित युवती को पकड़कर थाने ले गई है। पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि वह पीरनिगाह जा रहा था। इसी दौरान बस में उसकी मुलाकात युवती से हुई। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि युवती नशे में होश खो बैठी है। इससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि मामले के संबंध में पकड़े गए अन्य आरोपी की पहचान गुरनाम सिंह निवासी बुलोवाल जिला जालंधर पंजाब के रूप में हुई है।
