कैंब्रिज के बच्चों ने दिया भोजन बचाने का संदेश

कुल्लू। मौहल स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में डल्हौजी पब्लिक स्कूल ने निदेशक एवं प्रधानाचार्य डा. जीएस ढिल्लन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
समारोह का आगाज डॉ. जीएस ढिल्लन, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मौहल के प्रबंधक राजीव शर्मा, उप प्रबंधक संजीव शर्मा और प्रधानाचार्य गीता महाजन तथा श्रद्धा शर्मा ने दीप जलाकर किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की शुरुआत दशा अवतार परमेश्वर की आराधना करके की है। इसके बाद नर्सरी कक्षा के बच्चों ने मनमोहक गीत पेश किया।
एलकेजी के बच्चों ने नाटक पेश किया। यूकेजी के बच्चों ने भोजन बचाओ, पृथ्वी बचाओ का संदेश दिया। इसके अलावा संदली डोगरा, ईरा नायक, अरण्व वैद्य, लावण्य, आकाश दीप, यर्थात, रीजुल, गुंजन, आरुणिका, लीवजोत, पलक, अनायता, भुवनेश, वृंदा, सेलेश, अरमान, शिवेन, मृनल, शिवांगी, उदय, शिवम, अभिनव, रीतिका और विरासत ने डांस कर वाहवाही बटोरी। इस दौरान दसवीं कक्षा के बच्चों ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर मुख्यातिथि ने कैंब्रिज परिवार के सदस्यों को बधाई दी।

Related posts