केरोसिन छिड़ककर आत्महत्या की कोशिश

मणिकर्ण (कुल्लू)। मणिकर्ण घाटी में एक महिला ने केरोसिन छिड़क कर आत्महत्या करने की कोशिश की। आग की लपटें देख परिजनों ने महिला को बचा लिया है। परिजनों ने घायल महिला को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान रहती है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मणिकर्ण के तोष निवासी डिंपल (26) ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन, परिवार के सदस्यों ने महिला के कपड़ों में भड़की आग को बुझा दिया। परिजनों ने महिला को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचा। बताया जा रहा है कि महिला का शरीर कम जला है। जानकारी के अनुसार महिला मानसिक रूप से परेशान रहती है। अपने-आपको दुखी मानकर महिला ने आत्महत्या की कोशिश की थी। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया कि महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया है, इसकी पुलिस महिला के बयान के बाद जांच करेगी।

Related posts