केन्याई एंबेसी में कुक के बेटे ने दी जान

नई दिल्ली। वसंतकुंज इलाके में स्थित केन्याई एंबेसी परिसरमें बने स्टाफ क्वार्टर में शुक्रवार सुबह कुक के बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एंबेसी में काम करने वाला कुक अनिल एंबेसी परिसर में बने स्टाफ क्वार्टर में परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार सुबह करीब साढे़ सात बजे अनिल के बेटे अशोक (18) ने चुन्नी के जरिए पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अशोक ने हाल ही में 12वीं कक्षा पास की थी और दिल्ली विश्वविद्यालय के ओपन लर्निंग में ग्रेजुएशन में दाखिला लिया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

Related posts