
थराली। कांग्रेस ब्लाक कमेटी की बैठक में पंचायत और लोकसभा चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
ब्लाक अध्यक्ष अनसूया प्रसाद पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि चुनावों में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के लिए जरूरी है कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनहित की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए व्यापार प्रचार-प्रसार करें। इस मौके पर निर्वतमान प्रमुख महेशी देवी,सचिव प्रीतम सिंह, कुंदन सिंह, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख जय सिंह व सांसद प्रतिनिधि प्रताप सिंह भंडारी मौजूद थे।
