
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू की ओर से पेंडिंग बिलों का भुगतान न करने पर कुल्लू शहर तीन दिन से अंधेरे में है। शहर की स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन कटने शहर की गलियों में शाम को सन्नाटा पसरने लगा है। इस कारण शहर की करीब 25 हजार की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। नगर परिषद कुल्लू पर बिजली बोर्ड के 2001 से करीब 5.21 करोड़ के बिल बकाया हैं। उधर, नगर परिषद अध्यक्ष ऋभष कालिया ने स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काटने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मंडी लोकसभा उपचुनाव में प्रतिभा सिंह को मिली जीत का तोहफा कुल्लू की जनता को दिया है। इस कारण शहर की जनता तीन दिनों से अंधेर में रहने को विवश है। कालिया ने कहा कि नप कुल्लू हर माह के बिजली बिलों का भुगतान नियमित रूप से कर रही है, बावजूद इसके स्ट्रीट लाइटों को काटनाजनहित के लिए ठीक नहीं हैं विद्युत बोर्ड कुल्लू के एसई प्रवेश ठाकुर ने कहा कि पेंडिंग बिलों का भुगतान न करने पर नगर परिषद कुल्लू की स्ट्रीट लाइनों के कनेक्शन काट दिए हैं। जब तक बिजली बिल का भुगतान नहीं होता है बिजली को बहाल नहीं किया जाएगा।
