कुल्लू शहर में कांग्रेसियों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य

कुल्लू। जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती पर कुल्लू में रक्तदान शिविर लगाकर पुण्य कमाया। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय ढालपुर में राजीव गांधी जयंती मनाई तथा करीब 50 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, प्रदेश महासचिव सुंदर ठाकुर, लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर, मनाली के अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़, मनाली युकां अध्यक्ष हीरा लाल विभु और कुल्लू ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हीरा लाल पुजारी ने भी रक्तदान किया। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने राजीव गांधी के कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष हरि चंद शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता ठाकुर, उपाध्यक्ष शारदा कटोच, कुल्लू ब्लॉक के अध्यक्ष उत्तम शर्मा, मीडिया प्रभारी राजेश शाून, बंजार ब्लॉक अध्यक्ष जय बिहारी लाल, बीडीसी चेयरमैन मेघ सिंह ठाकुर, सेवादल के मुख्य संगठक दीनू राही, बंजार बीडीसी अध्यक्ष प्रभा पालसरा, जिला महासचिव चांद किशोर पपा, दौलत सिंह ठाकुर, दविंद्र ठाकुर, कांग्रेस नेता मोती राम पालसरा, प्रेस सचिव अतुल गुप्ता, कार्यालय प्रभारी प्रकाश देव शर्मा, व्यापार मंडल प्रधान राजेश सेठ, दलीप विष्ट, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रोहित महाजन, सदस्य अनिला ठाकुर सहित कई अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related posts