कुल्लू में बढ़ाएंगे आप का कुनबा : बाला राम

भल्याणी (कुल्लू)। आम आदमी पार्टी ने कुल्लू में दस्तक दे दी है। पार्टी की पहली बैठक की अध्यक्षता करने वाले समाज सेवी बाला राम ठाकुर ने बताया कि पार्टी का कुनबा बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान जोरों पर जारी है। उन्होंने कहा कि फागनू राम सेवानिवृत्त कमांडेंट ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। कहा कि वह देश में होने वाले आम चुनावों के लिए पार्टी हाईकमान से मंडी संसदीय क्षेत्र से पार्टी के टिकट के लिए आवेदन करेंगे। कुल्लू में दस जनवरी को हुई आम आदमी पार्टी की पहली बैठक में भारी संख्या में लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। रविवार को जिले में अपना कुनबा बढ़ाने के लिए गांधीनगर में दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आगामी लोस चुनाव को लेकर चर्चा की गई। वहीं, इस दौरान कुल्लू तथा मनाली विस के लिए बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया। इसमें कुल्लू विस क्षेत्र में विनोद महंत, हरीश जंबाल, त्रिलोकनाथ, बबलू नय्यर, ओम प्रकाश नय्यर, नीलकंठ सूद तथा यशपाल को नियुक्त किया गया। मनाली विस क्षेत्र के लिए दिनेश शर्मा, जीवन, सुनील कुमार, खेम राज तथा रमन को नियुक्त किया गया है।

Related posts