
कुल्लू। विद्युत लाइनों की आवश्यक रिपेयर एवं नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने के कार्य के चलते कुल्लू शहर के विभिन्न हिस्सों में तीन दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल कुल्लू प्रथम के सहायक अभियंता विकास गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि 100 केवीए ट्रांसफार्मर चामुंडानगर, 250 केवीए ट्रांसफार्मर हनुमानीबाग, कब्रिस्तान और शास्त्रीनगर के तहत आने वाले क्षेत्रों में 27 और 28 सितंबर को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। आफिसर कालोनी, इंडस्ट्री स्कूल, लोअर ढालपुर, रामशिला, इनर अखाड़ा, गांधीनगर और वैशाली के ट्रांसफार्मरों के तहत आने वाले एरिया में 29 सितंबर को पावर कट लगेगा। तीस सितंबर को सर्किट हाउस, पोस्ट आफिस, चामुंडानगर, मार्केट कमेटी और फीमेल हेल्थ संस्थान के ट्रांसफार्मरों की रिपेयर के कारण इनके अधीन आने वाले क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। शीशामाटी ट्रांसफार्मर के तहत आने वाले क्षेत्रों में एक अक्तूबर और मियां बेहड़ ट्रांसफार्मर वाले एरिया में दो अक्तूबर को बिजली की सप्लाई नहीं होगी। पोस्ट आफिसर और चामुंडानगर के ट्रांसफार्मर के तहत आने वाले इलाकों में एक और दो अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित होगी।
भूतपूर्व सैनिकों का पेंशन मेला 6 को
कुल्लू। कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के भूतपूर्व सैनिकों के लिए पेंशन मेला अब 28 सितंबर के बजाय छह अक्तूबर को ढालपुर में होगा। सहायक आयुक्त एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कुल्लू की उपनिदेशक कुमुंद सिंह ने बताया कि स्टेशन हेडक्वार्टर पलचान की ओर से आयोजित किए जा रहे इस पेंशन मेले आगाज सुबह दस बजे होगा। इसमें भाग लेने वाले भूतपूर्व सैनिकों या उनके आश्रितों को ढालपुर स्थित मैनशन मल्टी कुजीन रेस्तरां में प्रीतिभोज दिया जाएगा। कुमुंद सिंह ने बताया कि पेंशन मेले में भूतपूर्व सैनिकों के पेंशन संबंधित मामलों की सुनवाई होगी।
