कुल्लू में गुरिल्लाओं ने बोला हल्ला

कुल्लू। एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन ने सोमवार को कुल्लू में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान गुरिल्ला संगठन ने कालेज रोड से उपायुक्त कालेज तक रैली निकाली। प्रदर्शन की अगुवाई संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने की। संगठन ने उपायुक्त कुल्लू के माध्यम से केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी भेजा। प्रदेश गुरिल्ला संगठन के मुख्य सलाहकार प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय गुरिल्लाओं के साथ दोहरी नीति अपना रहा है और इस समस्या का जिम्मा राज्य सरकारों पर डालकर अपना पल्ला डाल रहा है। गुरिल्ला संगठन अखिल भारतीय संगठन के बैनर तले 29 जुलाई से 2 अगस्त तक रैली करेगा। रैली में जिला कुल्लू की महिला अध्यक्ष मीना शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूप चंद राणा, बहादुर सिंह चौहान, नग्गर सर्कल प्रधान चुन्नी लाल, गड़सा ग्रुप प्रधान डोले चंद, सचिव राम सिंह, मुरलीधर, बिशन दत्त शर्मा, मैना देवी, चम्बा देवी, अनीता देवी, पदमा देवी, उषा देवी, शांति राणा, लाल चंद, जलाल, दिलेराम, लगन चंद, रमेश चंद सूद उपस्थित थे।

Related posts