कुल्लू-मनाली की चोटियों पर हिमपात

कुल्लू/मनाली।(भाग सिंह / सरिता ) कुल्लू-मनाली की ऊंची चोटियों पर वीरवार को ताजा हिमपात हुआ। बुधवार रात और वीरवार सुबह निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश, जबकि ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात हुआ। इससे निचले क्षेत्रों में सुबह के समय ठंड बढ़ गई। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला में वीरवार को करीब तीन इंच तक बर्फबारी हुई है। इसके अलावा कोठी में भी करीब तीन इंच तक बर्फबारी की सूचना है। मढ़ी में करीब छह इंच ताजा हिमपात हुआ। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग में करीब एक फुट हिमपात दर्ज किया गया।
इसके अलावा लाहौल-स्पीति की पहाड़ियों पर भी हिमपात दर्ज किया गया। लाहौल के कोकसर में करीब आधा फुट, गौंधला में तीन इंच, जबकि सिस्सु में करीब चार इंच तक हिमपात हुआ है।
वीरवार सुबह के समय बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई लेकिन इसके बाद बर्फबारी और बारिश का क्रम थम गया। इसके बाद दिन भर मौसम की आंखमिचौनी का दौर जारी रहा।

Related posts