कुल्लू-भुंतर के विकास को 20.42 करोड़

कुल्लू। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि मनाली और इसके आसपास के क्षेत्रों के सुव्यवस्थित एवं सुनियोजित विकास के लिए स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर नई दिल्ली से विजन डाक्यूमेंट बनवाया है। कुल्लू और भुंतर के लिए 20.42 करोड़ की योजना तैयार की है। शेष बची कुल्लू घाटी को 3.92 करोड़ की योजना मंजूर है। सुधीर यहां स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक पर्यटन स्थल रोहतांग के लिए भी योजना बनेगी। ब्यास नदी के दोनों किनारों पर टीसीपी और आईपीएच विभाग 11.85 लाख की लागत से उच्चतम बाढ़ के स्तर को अंकित कर रहे हैं। ब्यास के तटीयकरण को 400 करोड़ की योजना प्रस्तावित है। इसकी सर्वे रिपोर्ट के लिए जल एवं शक्ति अनुसंधान केंद्र पुणे को 25.86 लाख रुपये जारी हो चुके हैं। इससे पूर्व उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मार्च पास्ट सलामी ली। कहा कि आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों की बदौलत मिली है। आज समूचा देश इन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।
समारोह में विधायक कर्ण सिंह, महेश्वर सिंह, ठाकुर गोविंद सिंह, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर, प्रवक्ता भुवनेश्वर गौड़, डीसी राकेश कंवर, एसपी विनोद कुमार धवन, एडीएम विनय सिंह, एसडीएम जसवाल, नगर परिषद अध्यक्ष ऋ षभ कालिया, उपाध्यक्ष मनु शर्मा और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts