
कुल्लू। जिला कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक पांच फरवरी को आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम शर्मा करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुल्लू दौरे को लेकर चर्चा की जाएगी। कुल्लू कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश शानू ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 8 और 9 फरवरी को कुल्लू आ रहे हैं। बैठक में मुख्यमंत्री के कुल्लू आगमन पर उनके स्वागत की रणनीति भी तैयार की जाएगी।
इस अवसर पर उनके समक्ष पार्टी के कार्यकर्ताओं और लोगों की समस्याओं को भी रखा जाएगा। इस संबंध में पांच फरवरी को होने वाली बैठक में चर्चा की जाएगी। बैठक में पीसीसी डेलिगेट सुंदर ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में वीरभद्र सिंह के कुल्लू आगमन पर उनके स्वागत की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा बैठक में कुल्लू सदर क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलकर उन्हें कुल्लू सदर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा।
