
कुल्लू। स्थानीय कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रूसा के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पूरे प्रदेश में किया गया। एबीवीपी का कहना है कि इससे न केवल विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा हो रही है, बल्कि पूरे प्रशासन का संतुलन बिगड़ गया है। विद्यार्थियों के परिणाम भी उचित समय पर नहीं आ रहे हैं। इससे छात्रों में प्रतिदिन रोष बढ़ता जा रहा है। विद्यार्थी परिषद ने विवि प्रशासन से रूसा में कोई बदलाव करने या इसे पूर्ण रूप से इसे बंद करने की गुहार लगाई है। एबीवीपी ने विवि प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो रूसा के खिलाफ विरोध बढ़ता जाएगा। प्रदर्शन में इकाई अध्यक्ष रमेश विष्ट, सहसचिव रविंद्र ठाकुर, राजेश कुमार, विपिन, गौरव, देवी सिंह, अभिनंदन, मनु नेगी, दर्शन ठाकुर, चमन लाल, परस राम, गगन, राकेश, पवना, प्रियंका, रुचि, रामेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
