
कुल्लू। स्थानीय कॉलेज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्थानीय विधायक महेश्वर सिंह बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस दौरान मुख्यातिथि ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य वाईपी महंत ने कॉलेज की सालाना वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब रंग जमाया। छात्रा राजलक्ष्मी ने शास्त्रीय संगीत पर नृत्य पेश कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। छात्रा टींकू ने भी शानदार नृत्य पेश किया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने समूह गान, एकलगान, फिल्मी गीत, पंजाबी गीत तथा कुल्लवी नाटी पेश कर खूब समां बांधा। शिक्षा क्षेत्र में मनीषा, अनुराधा, लोत राम, राम लाल, नीरज कुमार, ऊषा ठाकुर, पूजा, शीतल, जागृति राणा, साहिल, डिंपल कुमारी, ललिता शर्मा, सुरभि ठाकुर, ज्योति राणा, प्रिया गुलशन, भास्कर ठाकुर, किशन चंद, प्रोमिला बोध, बॉबी शर्मा, योगेश कुमार, नितिशा ठाकुर, मीरा, पूजा ठाकुर, किरण वाला, हितेशी, प्रियंका, नोरजम आदि छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। खेलकूद में मनीषा कुमारी, गायत्री, ज्योत्सना, विजय कुमार, पूर्णदेव, हैप्पी कौंडल, प्रियंका, राहुल, बलदेव, पंकज कुमार, विजय कुमार, वरुण, सचिन, देचेन, अनुज, राहुल कुमार, सुरेंद्र, सत्या ठाकुर, मधुबाला, राहुल कुमार आदि अन्य छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य धनेश्वरी शर्मा, डॉ. दयानंद गौतम सहित कॉलेज का अन्य स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
