कुल्लू के शनि मंदिर पर चला प्रशासन का डोजर

कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित बस अड्डा सरवरी के नजदीक बने शनि मंदिर पर शुक्रवार को प्रशासन ने डोजर चला दिया। अवैध कब्जे के मामले पर संज्ञान लेते हुए कुल्लू प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
एडीएम कुल्लू विनय सिंह ने बताया कि सरकार ने धर्म के नाम पर हो रहे अवैध कब्जे वाले स्थानाें पर प्रशासन को सख्ती से पेश आने को कहा है। इसी के तहत जिला प्रशासन ने कार्रवाई कर सरवरी के पास बने शनि मंदिर को उखाड़ा है। उन्होंने बताया कि यदि जिले के अन्य क्षेत्रों में भी भूमि पर मंदिर तथा मस्जिद तथा अन्य कोई भवन निर्माण धर्म के नाम पर बनाए गए हैं उन पर भी इसी तरह से कार्रवाई की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने भी धर्म के नाम पर हो रहे अवैध कब्जों को लेकर प्रदेश की सरकारों को सख्त निर्देश दिए हैं।

Related posts