
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज बाक्सिंग प्रतियोगिता इस बार कुल्लू कालेज में होने जा रही है। 25 से 28 अक्तूबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का शुभारंभ बंजार के विधायक कर्ण सिंह करेंगे। समापन कुल्लू के विधायक महेश्वर सिंह 28 अक्तूबर को करेंगे। कुल्लू कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. धनेश्वरी शर्मा ने बताया कि इंटर कॉलेज की बाक्सिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कहा कि प्रतियोगिता में सूबे के कॉलेजों के बाक्ंिसग खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। प्रतियोगिता यादगार व शानदार हो, इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस स्पर्धा में चालीस कालेजों के करीब ढाई सौ छात्र मुक्केबाज भाग लेंगे।
