
कुल्लू। कांग्रेस कमेटी के कुल्लू ब्लॉक की विशेष बैठक पार्टी कार्यालय में 18 सितंबर को होगी। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष उत्तम शर्मा करेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने कहा कि 28 सितंबर को युवा कांग्रेस की सदस्यता को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी का जनरल हाउस होगा। इसमें स्कूलों में स्टाफ की कमी, पेयजल समस्या और सड़कों के विस्तार बारे चरचा की जाएगी। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार के सौजन्य से खाद्य सुरक्षा, भूमि अधिग्रहण और सूचना का अधिकार जैसी लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उत्तम शर्मा ने कहा कि इस अवसर पर 2014 को होने वाले लोस चुनाव को लेकर चरचा भी की जाएगी।
