कुल्लू अस्पताल को एक और हड्डी रोग विशेषज्ञ

कुल्लू। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलदेव ठाकुर ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अधिकतर रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद हैं। मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। बलदेव ठाकुर ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवा रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल में नए हड्डी रोग विशेषज्ञ संजय ठाकुर ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ, दो मेडिसन विशेषज्ञ, दो नेत्र रोग विशेषज्ञ, दो शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ और दो रेडियोलॉजिस्ट तैनात हैं। इसके अलावा अस्पताल में एक गायनी विशेषज्ञ और एक ईनटी सर्जन तैनात है। अस्पताल में इन दिनों शिशु रोग विशेषज्ञ नहीं है। चिल्ड्रन वार्ड में डा. शिशु पाल को तैनात किया है। डा. शिशु पाल अनुभवी चिकित्सक हैं उन्हें करीब दस साल शिशु वार्ड में काम करने का अनुभव है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के एक गायनी विशेषज्ञ डा. अनु हैं। उनके साथ डा. राजेंद्र कोहली को गायनी वार्ड में तैनात किया है। डा. राजेंद्र कोहली ने शिमला में गायनी का छह माह का ईमोक प्रशिक्षण लिया है। वह सजेरियन करने में भी सक्षम हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लोगों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts