कुर्बानियां देने वाले असली सुपरस्टार

ऊना। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि आज जिन लोगों को देश में सुपरस्टारों के रूप में प्रचारित किया जा रहा है वे सुपरस्टार नहीं है। वास्तव में वे लोग सुपरस्टार हैं जिन्होंने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। दिल्ली में दामिनी केस में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब व्यवस्था परिवर्तन का सूचक है। अयोध्या में राम मंदिर के मसले पर ऋतंभरा ने कहा कि न्यायालय के फैसले को ही सर्वोपरि मानेंगे। ऋतंभरा ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि देश में आज नैतिक शिक्षा और संस्कारों के संदर्भ में शिक्षा की नितांत जरूरत है। महिलाओं को प्रति बढ़ती आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए मानसिकता में परिवर्तन जरूरी है। बाबा राम देव की ओर से चलाए आंदोलन पर ऋतंभरा ने कहा कि इससे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अभियान की शुरुआत हो गई है, इसके नतीजे भी सामने आ जाएंगे। ऋतंभरा सात फरवरी तक ऊना में है। इन दिनों वे राधा कृष्ण मंदिर में चल रही भागवत कथा में प्रवचन कर रही हैं।

Related posts