कुंगश के तेशन में उल्टी दस्त का प्रकोप

आनी (कुल्लू)। कुंगश पंचायत के तेशन गांव में कई लोग उल्टी दस्त की चपेट में आ गए हैं। लोगों का आरोप है कि यहां आईपीएच विभाग अपने टैंक को समय रहते साफ नहीं करवाता। इसके चलते उनके नलों में भी गंदा पानी आता है।
अब तक गांव के 15 लोग उल्टी दस्त की चपेट में आ चुके हैं। इनमें आठ बच्चे, तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। तेशन गांव के राजकुमार, कांता देवी, विद्या देवी, सतीश कुमार, ऊषा, रंजीत कुमार, गौरव, सौरभ, शीतल, तनु, पूनम, रेखा, अतुल, राधिका, हिमांशु आदि उल्टी दस्त से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से पानी के टैंक की जल्द सफाई करने की मांग उठाई है। आनी के कार्यकारी बीएमओ डा. भागवत मेहता ने बताया कि बरसात के मौसम में पानी के कारण डायरिया आदि फैलने का अंदेशा बना रहता है। प्रतिदिन आनी अस्पताल में इस तरह की ही बीमारी के मामले आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में पानी को उबाल कर ही पीना चाहिए। साथ ही पानी के स्टोरेज टैंक में क्लोरीन की गोलियां या ब्लीचिंग पाउडर आईपीएच विभाग के दिशानिर्देशानुसार डालना चाहिए। एसडीओ आईपीएच बुद्धि सिंह ठाकुर का कहना है कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि पानी के टैंक की सफाई करने को कहा गया है

Related posts