किसानों से लूटे गए 31,000 करोड़ के अनाज घोटाले की राशि बादलों से वसूली जाएगी : अमरेन्द्र

  • किसानों से लूटे गए 31,000 करोड़ के अनाज घोटाले की राशि बादलों से वसूली जाएगी : अमरेन्द्र
जालंधर/भटिंडा  : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कै. अमरेन्द्र सिंह ने 31,000 करोड़ रुपए से अधिक के अनाज घोटाले को लेकर भ्रष्ट बादल सरकार पर दबाव और बढ़ाते हुए कहा कि कांग्रेस इस मामले को लेकर चुप नहीं बैठेगी तथा सत्ता में आने के बाद इस घोटाले में लिप्त दोषियों के चेहरे बेनकाब किए जाएंगे।
उन्होंने किसानों को धान की फसल बेचने में आ रही मुश्किलों का मामला केन्द्रीय खाद्य आपूॢत मंत्री के सामने उठाने का निर्णय लिया। अपनी किसान यात्रा के तहत कैप्टन आज मालवा के विभिन्न क्षेत्रों में से होकर गुजरे। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री से भेंट के दौरान वह खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने की अपील करेंगे।
अमरेन्द्र ने बादलों के साथ चल रही लड़ाई में कोई कमी न आने का खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें पंजाब के लोगों के खिलाफ किए गुनाहों के लिए जेल में जाने हेतु तैयार रहना चाहिए। उन्होंने मंडी में किसानों से मुलाकात भी की, जिसमें किसानों ने कहा कि नमी के मुद्दे पर उनकी फसल को खरीदा नहीं जा रहा है। उन्होंने ऐलान किया कि बादलों द्वारा गरीब किसानों से लूटे गए 31000 करोड़ रुपए का एक एक पैसा वसूला जाएगा।
उन्होंने अकालियों व खरीद एजैंटों के बीच मंडियों में सांठगांठ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि अकाली जानबूझ कर अनाज नहीं खरीदने दे रहे तथा किसानों को मुश्किलों में धकेला जा रहा है, जिन्हें मजबूरन अपना धान सस्ते दामों पर बेचना पड़ रहा है। अकाली तथा एजैंट दोनों अपनी जेबें भरने में लगे हुए हैं। किसानों ने कैप्टन के सामने यह मामला भी रखा कि उन्हें फसल की खरीद के बाद उसकी पेमैंट की अदायगी भी नहीं की जा रही।
उन्होंने कहा कि वह पहले भी बादलों को जेल भेज चुके हैं तथा अदालत द्वारा दोषी पाए जाने पर उन्हें एक बार फिर से जेल भेजेंगे। उन्होंने वायदा किया कांग्रेस सरकार बनने पर कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारी जाएगी। पंजाब को अराजकता की तरफ धकेलने वाले सभी लोगों को सजा दी जाएगी।

Related posts