किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। बेगमपुर इलाके में 15 वर्षीय किशोेरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस आरोप में किशोरी के पड़ोस में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर को पकड़कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक गत 31 जुलाई को किशोरी सामान लेने के लिए बाजार जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले नाबालिग ने सहयोगी के साथ मिलकर कार से अगवा कर लिया। उसे दो दिनों तक एक कमरे में बंधक बनाए रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके चंगुल से छूटने के बाद किशोरी अपने घर पहुंची और 2 अगस्त को इसकी शिकायत बेगमपुर थाने में की। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को आरोपी किशोर को दबोच लिया। पुलिस उसके सहयोगी की तलाश कर रही है।

Related posts