किन्नौर घाटी में चार फुट ताजा बर्फबारी

रामपुर बुशहर/सांगला/नारकंडा। क्षेत्र के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। रामपुर और आसपास वाले क्षेत्रों में जहां लगातार बारिश हो रही है। वहीं, किन्नौर सहित रामपुर के सराहन,15/20, बहाली, दरकाली, नारकंडा और काशापाठ में भी बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा किन्नौर जिला में भारी बर्फबारी हो रही है। ताजा बर्फबारी के चलते क्षेत्र शीत लहर की चपेट में आ गया है। लोगों ने पूरा दिन अपने घरों में ही बिताया। जबकि सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में आने के लिए भी कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार जिले के पर्यटन स्थल कल्पा में 1.50 फीट, सांगला में दो फुट, छितकुल में 4 फुट, रिकांगपिओ में 23 सेंटीमीटर, निचार में 15 सेंटीमीटर, भावावैली में 1.50 फुट, कुनो चारंग में 2 फुट, नाको में 2 फुट तब बर्फबारी दर्ज की गई है। इसके अलावा रक्षम, बटसेरी, थैमगारंग, कुप्पा, कामरू, चांसु, ब्रुआ, शौंग, सापनी, बटुरी, कनई, मीरू, युला, उरनी, चगांव, पुनंग, रामनी, जानी, पानवी, रिब्बा, रिस्पा, रारंग, मुरंग, स्पीलो, कानम, लाबरंग, सन्नम, ज्ञाबुंग, रौपावैली, पूह, नमज्ञा, नाको, लियो, आसरंग, नेसंग, यंगथंग, चांगो, हांगो, चुलिंग, शलखर, सुमरा में भी दोपहर तक 1.5 फीट बर्फबारी दर्ज की गई है। जिले के निचले क्षेत्रों कड़छत, चौलिंग, टापरी, भावानगर, निगुलसरी, चौरा आदि क्षेत्रों में जम कर बारिश हो रही है। इधर, नारकंडा में छह इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई है। इसके चलते नारकंडा से होकर बसें नहीं जा रहा है।

Related posts