काशापाटवासियों को मिलेगी जलसंकट से राहत

रामपुर बुशहर। यहां की दुर्गम पंचायत काशापाट के लोगों को जल संकट से जल्द राहत मिलेगी। शुक्रवार को मुख्य संसदीय सचिव नंदलाल ने यहां के लिए 1.86 करोड़ से बनने वाली पेयजल योजना का शिलान्यास किया। सीपीएस ने आईपीएच विभाग को पेयजल योजना का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करने के आदेश दिए जिससे की योजना को एक निर्धारित अवधि के भीतर तैयार किया जा सके। पेयजल योजना से काशापाट पंचायत के काशा, पाट एवं कंडी गांवों की तीन हजार से अधिक की आबादी को फायदा होगा।
इस मौके पर सीपीएस ने कहा कि हर गांव को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार का मकसद है। इसके लिए पेयजल योजनाओं के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। अगर रामपुर के भीतर कोई क्षेत्र पेयजल से वंचित रह गया है तो वहां के लिए भी स्कीम प्राथमिकता के आधार पर बनाई जाएगी। इससे पहले काशापाट पहुंचने पर लोगों ने सीपीएस का जोरदार स्वागत किया। लोगों ने उनके समक्ष समस्याएं भी रखीं जिनका उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया। पेयजल योजना के शिलान्यास समारोह में आईपीएच विभाग के एक्सईएन एसके शर्मा, एसडीओ किशोर शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान फूला सिंह, उपाध्यक्ष ननखड़ी समिति राजीव ठाकुर, पार्षद अनिरुद्ध बिष्ट, उपप्रधान रचोली सतीश नेगी, कृष्ण मजटू अध्यक्ष तकलेच कांग्रेस जोन, सचिव सोडी थापर, एनजीओ प्रधान उपेंद्र जगटू, गोविंद नेगी, रमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related posts