
हरोली (ऊना)। नर्सिंग कालेज में छात्राओं को दिए जा रहे घटिया खाने के विवाद के चलते छात्राओं के पक्ष में हरोली से भाजपा नेता प्रो. राम कुमार के नेतृत्व में हरोली भाजपा महिला मोर्चा और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कालेज प्रबंधन का घेराव किया। प्रो. राम कुमार ने बताया कि पीड़ित छात्राओं से मिलकर उन्होंने उनका हाल चाल पूछा। पीड़ित छात्राओं ने राम कुमार को बताया कि उन्हें कालेज प्रबंधन तथा मैस के ठेकेदार द्वारा लगातार डराया धमकाया जा रहा है। छात्राओं ने कालेज प्रशासन पर आरोप लगाते हुए प्रो. राम कुमार को यह भी बताया कि जिस दिन से घटिया खाने को लेकर छात्राएं हड़ताल पर गई हैं, तबसे ही कालेज प्रबंधन और मैस का ठेकेदार उन्हें यह कह कर धमका रहा हैै कि सभी छात्राओं को कालेज से निकाल दिया जाएगा। भविष्य खराब करने की भी धमकी दी जा रही है। प्रो. राम कुमार ने कहा कि कालेज की छात्राओं से जब वे मिले तो छात्राएं डरी व सहमी हुई थीं। प्रो. राम कुमार के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने कालेज के चेयरमैन को कहा कि अगर दो दिन में पीड़ित छात्राओं की जायज मांगों को नहीं माना जाता है तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। इस मौके पर जिला भाजपा महामंत्री यशपाल राणा, हरोली भाजपा मंडलाध्यक्ष जगजीत सिंह मनकोटिया, महामंत्री सरदार अर्जुन सिंह, जसविंद्र गोगा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष रविंद्र जसवाल, अजय लवली, प्रिंस राणा, हरोली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरिता चौधरी, सरोज ठाकुर, देसराज राणा, संजय पाठक, तृप्ता ठाकुर, हरोली भाजयुमो अध्यक्ष जसविंद्र बिंदू, विनोद जोशी, महिंद्र नाथ कटारिया, प्रवीण कुमारी, सुनीता रानी, गुरबक्षा देवी, राम चंद पठानिया, सुरेंद्र चौधरी, गुलजारी लाल, कांगड़ गांव के उपप्रधान पप्पी, कैप्टन तोता राम व मास्टर तरसेम लाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
