
खटीमा। गोहाटी में तैनात सीआरपीएफ के उपनिरीक्षक की काला पीलिया से उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के शव को बीते दिवस दिल्ली और वहां से उसके गांव पचौरिया लाया गया, जिसका रविवार को शारदा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
सीआरपीएफ की 175वीं बटालियन के उपनिरीक्षक पचौरिया निवासी जगदीश चंद्र (42) पुत्र राम प्रसाद गोहाटी असम में तैनात था। वह पिछले कुछ समय से काला पीलिया से गस्त था। जिसने उपचार के दौरान 6 दिसंबर रात्रि को दम तोड़ दिया। मृतक एसआई के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ शारदा घाट ले जाया गया जहां जवानों ने सलामी दी और एसआई के पुत्र आकाश ने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। मृतक उपनिरीक्षक के दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। इस अवसर पर शंकरलाल, उमेश कुमार, चतुर सिंह बोरा, त्रिलोक सिंह, सुंदर बहादुर, शंकरलाल शास्त्री, त्रिलोक राम आदि शामिल रहे।
