काला कच्छा गिरोह समझ पीट डाले युवक

ऊना। क्षेत्र के बसोली में पंजाब से पीरनिगाह आए युवकों को काला कच्छा गिरोह के सदस्य समझकर पीटने का मामला सामने आया है। वारदात में घायल तीनों पंजाबी युवकों को अस्पताल में उपचार दिलाया गया है और उनका मेडिकल करवाया जा रहा है। युवकों ने बसोली गांव के लोगों के खिलाफ ऊना थाने में शिकायत भी दे दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के होशियापुर जिला से ये तीनाें युवक पीरनिगाह में माथा टेकने पहुंचे थे। पीरनिगाह जाते समय वे बसौली में कुछ देर के लिए रुके। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने पूछताछ शुरू कर दी। युवकों की ओर से टालमटोल किए जाने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें काला कच्छा गिरोह का सदस्य समझकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति को सिर एवं बाजू पर चोटें आई हैं। एसएचओ केएल बैरी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related posts