कार से बरामद हुई शराब की 9 बोतलें

मैहतपुर (ऊना)। क्षेत्र के मैहतपुर बैरियर में पुलिस ने एक कार में रखी अवैध शराब सहित नौ बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने मामले के संदर्भ में गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसटी प्रभारी अश्वनी दत्ता के नेतृत्व में मंगलवार रात को मुख्य रविंद्र कुमार, अनिल डोगरा, आरक्षी तीर्थ राम ने रूटीन चेकिंग के चलते मैहतपुर बैरियर के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस ने नंगल की ओर से आर रही एक कार को चेकिंग के लिए रोका, तो कार से नौ बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद हुईं। पुलिस ने कार चालक जोगेंद्र कुमार निवासी सूरजपुर कालोनी पंचकूला हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम धारा 39 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिला के भर के एरिया में पुलिस ने रात्रि गश्त बढ़ा दी है। रोजाना बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की गहनता से जांच की रही है।

Related posts