कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटा जख्मी

हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत लंबलू के समीप एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी है। हादसे में मां-बेटा घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार निवासी भकरेड़ी अपनी मां चम्पा रानी के साथ बाइक पर लंबलू जा रहा था तो सरली के पास एक नैनो कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे मां-बेटा गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं। बताया जा रहा है कि नैनो कार बिना नंबर की थी। यह हादसा शनिवार रात साढे़ नौ बजे पेश आया। पुलिस ने प्रदीप कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक बीएम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Related posts