
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की नबाही पंचायत के चम्याणु गांव का एक युवक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक खुद ही गाड़ी चला रहा था। बीच रास्ते में गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। चिकित्सकों के मुताबिक युवक कोमा में है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार अमित कुमार (27) पुत्र जगदीश चंद गत रात्रि अपनी गाड़ी से जाहू से चम्याणु की तरफ आ रहा था। बीच रास्ते में सूलपुर बही मोड़ के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। लोगाें की मदद से युवक को एंबुलेंस से सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। यहां युवक का उपचार चल रहा है। चिकित्सकाें ने युवक की हालत गंभीर बताई है। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।
