कार ट्रक की टक्कर में तीन घायल

भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत सुलगवाण के समीप एक तीखे मोड़ पर कार और ट्रक की भिडंत हो गई। दुर्घटना में कार चालक सहित तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के भोरंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जाहू से बंगाणा जा रही कार विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के साथ जा टकराई है। दुर्घटना में कार में सवार गौरव (18) पुत्रि कुलदीप, राजीव पुत्र जगतराम और हरदीप पुत्र रामपाल निवासी सियासर, लठियाणी गंभीर घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भोरंज अस्पताल रेफर कर दिया है जहां तीनों घायलों को गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
उधर, थाना प्रभारी भोरंज ओम चंद का कहना है कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts