कार खाई में लुढ़की, महिला की मौत

शिमला : थाना ढली के तहत मूलकोटी को जाने वाले मार्ग पर एक कार के खाई में लुढ़कने से 1 महिला की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान गुम्मा के कल्याणपुर निवासी रोशनी देवी (37) पत्नी भूपेंद्र जबकि घायलों की पहचान संतोष, शकुंतला, रूप दास और दलीप के तौर पर हुई है। पुलिस में दर्ज शिकायत के तहत मूलकोटी में शादी में शामिल होने के बाद ये सभी वापस लौट रहे थे। इस दौरान मूलकोटी बस स्टाप के समीप कार (नं. डी.एल. 2सी.के.6021) सड़क से नीचे लुढ़क गई।

हादसे के समय उक्त कार में ये सभी सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना मिलते ही इन सभी को आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया जहां पर रोशनी देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार उक्त कार को दलीप कुमार चला रहा था। हादसे में सभी घायल खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment