
चंडीगढ़: पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है जो कि अपनी कार के बाहर खड़े दोस्तों को कट्टा दिखा रहे थे। अज्ञात युवक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। यह दोनों युवक अन्य युवकों के सामने धौंस दिखाने और खुद बाहरवीं पास और लड़कियों को पीयू का स्टूडेंट्स बता रहे थे। एएसआई गुरदीप सिंह कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचा और दोनों युवको को पकड़ लिया। पुलिस ने इन दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से कट्टा और पीयू के जाली आईकार्ड भी बरामद किए गए।
इन दोनों युवकों के विरूद्द सेक्टर-17 थाना पुलिस में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोहाली सेक्टर-71 के लवकेश और फतेहगढ़ के सरकपुर गांव के हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार लवकेश कोई काम नहीं करता है, जबकि हरप्रीत खेतीबाड़ी करता है। दोनों युवकों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह दोनों पीयू में एक पार्टी को सपोर्ट करते हैं। पुलिस के अनुसार कट्टा यूपी से 3500 रुपए में इन दोनों ने खरीदा है।
