कार की टक्कर में स्कूटी चालक घायल

ऊना। जिला मुख्यालय स्थित सुविधा पैलस के नजदीक कार-स्कूटी के बीच हुई टक्कर में एक दंपति गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों को प्राथमिकी उपचार दिया। घटना के तुरंत देर बाद कार सवार मौके से फरार हो गया है। उधर, पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय कुमार शारदा पुत्र प्रकाश चंद निवासी रक्कड कालोनी ने शिकायत दर्ज करवाई कि जब वह अपनी स्कूटी नंबर एचपी 20. 0552 पर रक्कड़ कालोनी से समूर कलां जा रहा था तो सुविधा पैलेस के पास एक आल्टो कार के चालक ने पीछे से उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस कारण वह और उनकी पत्नी प्रलभ को चोटंे आई हैं, जबकि कार चालक मौके से भाग निकला। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts