कार-कमांडर की टक्कर में एक घायल

चंबा। चंबा-भलेई मार्ग पर कांडी पुल के पास दो वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम जोगिंद्र पुत्र किरपाल निवासी लड़ोग निजी कार में जा रहा था कि कांडी पुल के पास कार और कमांडर की टक्कर हो गई। इससे कार सवार जोगिंद्र के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल व्यक्ति को रविवार देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, जिला अस्पताल के एमएस डा. विनोद शर्मा ने बताया कि घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है। व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर है।

Related posts