कारोबारी तीन तक आरक्षित करें प्लॉट

सैंज (कुल्लू)। चार मई से शुरू होने वाले जिला स्तरीय सैंज मेले में आने वाले व्यापारियों के लिए प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत वीरवार को पहले दिन ही दर्जन के करीब व्यापारियों को प्लॉट आवंटित किए गए। लक्ष्मी नारायण मेला मैदान मेले के लिए दुकानों से सजने लगा है। प्लॉट आवंटन समिति के प्रभारी एवं देवता के कारदार जगरनाथ ने बताया कि पूरी पारदर्शिता के साथ प्लॉट आवंटन हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से ऑफिस कानूनगो को समिति में शामिल किया गया है। कारदार ने बताया कि इस बार प्लॉट के दाम बढ़ाने की बजाय कम करने का फैसला लिया गया है। प्लॉट के दामों को कम करने से इसे मेले में कमेटी को व्यापारियों की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है। मेले में व्यापारियों की संख्या बढ़ जाने से जहां इसके राजस्व में बढ़ोतरी होगी, वहीं व्यापारियों की प्रतिस्पर्धा के चलते घाटी के लोगों को खरीदारी में भी रियायत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेला मैदान में प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया तीन मई तक जारी रहेगी।

Related posts