
ऊना। जिला मुख्यालय के रोटरी चौक पर एक युवा कारोबारी के साथ कुछ युवक भिड़ गए। उक्त कारोबारी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने मुश्किल से उक्त युव उन्होंने से युवा कारोबारी को बचाया। इससे भी हमलावार शांत नहीं हुए और उन्होंने कारोबारी के घर पहुंच कर गालियां देने के साथ पथराव करना शुरू कर दिया। हालांकि घटना के दौरान किसी उन्होंने
चोट नहीं पहुंची, लेकिन दुस्साहसी युवकों की करतूत से स्थानीय कारोबारियों और स्थानीय निवासियों का पारा चढ़ गया और उन्होंने युवकों की जमकर पिटाई की। यहां तक कि हमलावरों ने मीडिया के साथ भी उलझने में कोई कसर नहीं छोड़ी। घटना के काफी देर बाद तक आरोपी चौक पर ही डटे रहे, लेकिन वारदात के काफी देर बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, तब युवक तितर-बितर हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार देर सायं रोटरी चौक पर खड़े तीन युवकों ने राह चलते कारोबारी से हाथापाई शुरू कर दी। उसे देख चौक के दुकानदार बीच में आ गए और मामला रफा दफा कर दिया गया, लेकिन हमलावर युवक गाली गलौज करते कारोबारी के घर तक जा पहुंचे और पत्थर मारने शुरू कर दिए। इसे देखकर स्थानीय लोग भी आग बबूला हो गए और उन्होंने युवकों से मारपीट कर उन्हें चौक से खदेड़ा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक इससे पहले ऊना के साथ लगते भड़ोलियां खुर्द में भी कार को टकरा कर आए हैं, जबकि उसके बाद मेन बाजार में भी उन्होंने एक महिला को टक्कर मारी और उसके बाद उससे दुर्व्यवहार भी किया। एसएचओ केएल बैरी ने बताया कि पुलिस के पास सभी मामला की शिकायतें पहुंच गई है। पथराव के मामले में एफआईआर दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
