
मैड़ी: क्षेत्र के तहत ठठल में स्थित जिंदल मैडीकोट लिमिटेड में कार्यरत कामगार का हाथ मशीन में आ गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायलावस्था में उसे मोटरसाइकिल पर उपचार के लिए अम्ब अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे डीएमसी लुधियाना रैफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक घायल संदीप की अंगुलियों को काटना पड़ा है। उद्योग से लेकर रास्ते में कहीं भी प्राथमिक उपचार की व्यवस्था न होने से रास्ते में ही रक्तस्राव होने से कामगार संदीप शर्मा निवासी ठठल की हालत काफी खराब हो गई थी।
घायल कामगार के परिजनों ने आरोप लगाया कि उद्योग में हादसे के वक्त कोई वाहन मौजूद नहीं था जिससे घायल को अस्पताल पहुंचाया जाता। उधर, दूसरी तरफ असिस्टैंट डायरैक्टर फैक्टरी एसके धीमान का कहना है कि रात के वक्त यदि कोई उद्योग चलता है तो वहां गाड़ी खड़ी रखे जाने का प्रावधान है। कोई भी घटना हो तो उसकी तत्काल सूचना दी जानी चाहिए।
