कादरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

कादरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार को हटाने की मांग को लेकर हजारों समर्थकों के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मौलवी ताहिर उल कादरी के खिलाफ पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

इस्लामाबाद में प्रदर्शन स्थल पर पुलिस अधिकारियों पर हमला करने पर कोहसार पुलिस थाने में कादरी और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी कादरी को गिरफ्तार करने के लिए गृह मंत्री रहमान मलिक की हरी झंडी का इंतजार कर रहे हैं। उधर, कादरी ने कहा है कि वह पाकिस्तान में आसिफ अली जरदारी की सरकार का तख्ता पलट कर रहेंगे।

कादरी के नेतृत्व में आज इस्लामाबाद में लगातार तीसरे दिन हजारों प्रदर्शनकारियों ने रैली निकालकर चुनावी सुधार का रास्ता साफ करने के लिए सरकार को सत्ता छोडऩे और प्रांतीय विधानसभाओं तथा संसद को भंग करने के लिए कहा।

Related posts