कांग्रेस स्टार प्रचारक सूचि से विनेश और बजरंग का नाम गायब , क्या शैलजा का बढ़ेगा कद

कांग्रेस स्टार प्रचारक सूचि से विनेश और बजरंग का नाम गायब , क्या शैलजा का बढ़ेगा कद

हरियाणा निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने 32 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने हरियाणा के सभी बड़े नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने हर नगर निगम के लिए अलग से स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची में सभी गुटों के नेताओं को शामिल किया है। खास बात यह है कि पार्टी की तरफ से जुलाना की विधायक व महिला रेसलर विनेश फोगाट और किसान सेल के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पुनिया को शामिल नहीं किया गया है।

32 सदस्यीय सूची में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल, राष्ट्रीय सचिव प्रफुल्ल गुडथे, सांसद कुमारी सैलजा, राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला, सांसद दीपेंद्र सिंह हुडडा, सांसद जय प्रकाश, सांसद वरुण चौधरी, सांसद सतपाल ब्रहमचारी, ओबीसी विभाग के चेयरमैन व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल मलिक, विधायक डा. आरएस कादियान, पूर्व डिप्टी सीएम व विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई, विधायक आफताब अहमद, विधायक निर्मल सिंह, पूर्व स्पीकर व विधायक अशोक अरोड़ा, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, विधायक गीता भुक्कल, विधायक शकुंतला खटक, पूर्व सांसद सुशील इंदौरा, पूर्व विधायक जयवीर बाल्मीकि, विधायक कुलदीप वत्स, हरियाणा यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट दिव्यांशु बुद्धिराजा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, सेवा दल की प्रेसिडेंट पूनम चौहान, मनोज बागड़ी, अब्दुल गफार कुरैशी, अविनाश यादव, रमेश सैनी व अमित यादव को स्टार प्रचारक नियुक्त किया गया है।
गुरुग्राम, मानेसर, पटौदी व सोहाना के लिए ये रहेंगे स्टार प्रचारक
कैप्टन अजय सिंह यादव, पूर्व सांसद राज बब्बर, विधायक आफताब अहमद, विधायक अशोक अरोड़ा, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, कार्यकारी प्रेसिडेंट जितेंद्र भारद्वाज, पूर्व विधायक राव दान सिंह, विधायक मंजू चौधरी, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह कटारिया, पूर्व विधायक अनीता यादव, पूर्व विधायक यादविंदर, पूर्व विधायक चिरंजीव राव, पूर्व विधायक जगदीश सिंह यादव, पूर्व मंत्री एमएल रंगा, मोहित ग्रोवर, वर्धन यादव, पर्ल चौधरी, वीरेंद्र यादव, अमित यादव, पंकज डाबर, मनीष खटाना, अशोक गर्ग, ठाकुर राजा राम, नीलम भागवड़िया, सुशील शर्मा।
अंबाला नगर निगम उपचुनाव के लिए ये रहेंगे स्टार प्रचारक
सांसद वरुण चौधरी, विधायक निर्मल सिंह, राष्ट्रीय सचिव चेतन चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर, पूर्व विधायक लहरी सिंह, विधायक शैली चौधरी, विधायक पूजा चौधरी, पूर्व विधायक जसबीर मालौर, परमिंदर परी, हिम्मत सिंह, राजेश मेहता, अशोक मेहता, अशोक जैन, रोहित जैन, जगदीप सिंह जग्गा।

यमुनानगर नगर निगम के लिए स्टार प्रचारक
सांसद वरुण चौधरी, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक चंद्र मोहन, विधायक अकरम खान, विधायक रेनु बाला, रमन त्यागी, सुभाष चौधरी, राजकुमार त्यागी, जाकिर हुसैन, गुरबाज सिंह, राजन शर्मा, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, रोहित जैन।

करनाल नगर निगम के लिए स्टार प्रचारक
विधायक अशोक अरोड़ा, दिव्यांशु बुद्धिराजा, कुलदीप शर्मा, पूर्व विधायक सुमिता शर्मा, पूर्व विधायक राकेश कांबोज, पूर्व विधायक शमशेर गोगी, पूर्व विधायक भीम सैन मेहता, पूर्व विधायक धर्मपाल गोंदर, वीरेंद्र राठौर, सुनित पंवार, राजेश चौधरी,राजेश नरवाल, राजबीर शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, प्रियंका हुड्डा।

हिसार नगर निगम के लिए स्टार प्रचारक
सांसद जय प्रकाश, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह, विधायक शीशपाल केहरवाल, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, विधायक सरदार परमवीर सिंह, विधायक सरदार जरनैल सिंह, विधायक बलवान दौलतपुरिया, विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक नरेश शेरवाल, विधायक जस्सी पटवार, पूर्व मंत्री संपत सिंह, पूर्व विधायक राम निवास गोरिल्ला, पूर्व विधायक राम भगत, बजरंग दास गर्ग, राहुल मक्कड़, तेलु राम जांगड़ा, योगेंद्र योगी, धर्मवीर।

सोनीपत नगर निगम के लिए स्टार प्रचारक
सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, सुरेंद्र पंवार, धर्मपाल मलिक, कुलदीप शर्मा, रघुबीर सिंह तेवतिया, विधायक इंदुराज नरवाल, विधायक विनेश फोगाट, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक जयवीर वाल्मीकि, पूर्व विधायक सुभाष गांगोली, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, महावीर गुप्ता, सुरेंद्र दहिया, जय भगवान आंतिल, अशोक छाबड़ा, राजीव सरोहा, मनोज बागड़ी, सुरेंद्र शर्मा, रवि मेहता, संतोष गुलिया, सुषमा मेहता, संदीप सिंह तंवर।

रोहतक नगर निगम के लिए स्टार प्रचारक
दीपेंद्र सिंह हुड्डा, आरएस कादियान, गीता भुक्कल, शकुंतला खटक, भारत भूषण बतरा, कुलदीप वत्स, बलराम सिंह ढांगी, राजबीर फरटिया, शादी लाल बतरा, आनंद सिंह ढांगी, जयवीर सिंह वाल्मीकि, राजेंद्र सिंह जून, संत कुमार, सोमवीर सिंह श्योराण, दिव्यांशु बुद्धिराज, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, चक्रवति शर्मा, जयदीप धनखड़, अनिरुद्ध चौधरी, डा. मनीषा सांगवान, मोनू शर्मा।

फरीदाबाद नगर निगम के लिए स्टार प्रचारक
आफताब अहमद, महेंद्र प्रताप सिंह, अवतार सिंह भड़ाना, अशोक अरोड़ा, आरएस तेवतिया, चौधरी इजराइल, करण सिंह दलाल, नीरज शर्मा, विजय प्रताप, लखन सिंगला, पराग शर्मा, रोहित नागर, देवेश, बलजीत कौशिक, एसएल शर्मा, सुभाष चौधरी, सुमित गौर, राजेश आर्या, मनोज अग्रवाल, गिरीश भारद्वाज, वेद पाल दायमा, अनिल नेता, अशोक रावल, रोहताश बेदी, अनीश पाल।

Related posts