
नई दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया तेज कर दी है।
शनिवार को स्क्रीनिंग कमेटी ने 22 सीटों के लिए प्रत्याशियों का चयन कर लिया है।
जल्द ही इनके नाम घोषित किए जाएंगे। अगली बैठक मंगलवार को होगी। बैठक में 20 और प्रत्याशियों की सूची बनेगी।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि शनिवार को 22 प्रत्याशियों का चयन कर लिया गया।
इनमें वही विधायक शामिल हैं, जिनके जीत का अंतर काफी ज्यादा था और इनके खिलाफ कोई मजबूत दावेदारी भी नहीं की गई थी।
तय किया गया है कि मंगलवार को आयोजित बैठक में 20 नाम पर और सहमति बना ली जाएगी और 28 अन्य सीटों के लिए पैनल की घोषणा की जाएगी।
बैठक में कांग्रेस नेता नारायण सामी, शकील अहमद, शीला दीक्षित, जेपी अग्रवाल समेत अन्य सदस्यों की सहमति के बाद सूची तैयार की गई। उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर सभी नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
ये हैं प्रमुख नाम
पार्टी सूत्र बताते हैं कि सुभाष चोपड़ा, मतीन अहमद, हारुन यूसुफ, अरविंदर सिंह, राम सिंह नेताजी, डॉ. एके वालिया, किरण वालिया, राजकुमार चौहान समेत 22 लोगों का नाम सूची में शामिल किया गया है।
