
गगरेट (ऊना)। गगरेट के मुख्य चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यौन शोषण के आरोप में फंसे संत आसाराम का पुतला जलाया। इस दौरान दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर गुस्सा जाहिर किया। कांग्रेस नेता पंडित राम लुभाया, राज ठाकुर, गुरचरण सिंह, युवा नेता संजय शर्मा, संदीप जसवाल, अजय ठाकुर, राजेंद्र कुमार, शशि प्रभात, पुनीत जसवाल, सुनील कुमार, चैंचल कुमार, सुनील ठाकुर, रितेश पठानिया, सौरभ शारदा, बलबीर सिंह, संजीव ठाकुर, तरुण शर्मा, राजीव सुदेड़ा, सतवीर मिन्हास, अरविंद चक्रवर्ती और गौरव शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने कहा कि ढोंगी बाबाओं के खिलाफ सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए। ऐसे बाबाओं को सलाखों के पीछे डालकर इनकी संपत्ति को जब्त किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से यह भी मांग की है कि संत आसाराम के देश में जितने भी आश्रम हैं, उन्हें सरकारी संपत्ति घोषित की जाए।
